सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विज्ञान समर कैंप में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के NSS वॉलंटियर्स ने बच्चों को किया प्रेरित

At the Science Summer Camp, NSS volunteers from Srinath University inspired children.

चिल्गु, दलमा (झारखंड): सोबरन स्मृति शिक्षापीठ, चिल्गु में गांधियन इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड सोशल चेंज द्वारा आयोजित विज्ञान समर कैंप के छठे दिन श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े वॉलंटियर्स ने प्रतिभागियों के साथ एक ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया । इस दौरान करीब 100 विद्यार्थियों की भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों के लिए योग, विज्ञान मॉडल एवं प्रयोग, खेल-कूद, प्रेरणादायक गीत तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान समर कैंप के संयोजक अंकुर शाश्वत एवं विकास कुमार द्वारा छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने बताया कि विज्ञान समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच एवं रचनात्मकता का विकास करना है। साथ ही, उन्होंने सोबरन स्मृति शिक्षापीठ में संचालित विभिन्न गतिविधियों, जैसे सामाजिक परिवर्तन शाला, रंगमंच कार्यशाला तथा सोशल मीडिया कार्यशाला आदि की जानकारी भी साझा की।

दिन की शुरुआत बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के विकास के  लिए योग सत्र से हुई। इसके पश्चात बच्चों के बीच रस्साकशी, कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद एनएसएस वॉलंटियर्स ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। 


रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों ने  Art with Nature तथा Best Out of Waste जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इसके अतिरिक्त फोटोग्राफी कौशल, कहानी-कथन एवं लोकनृत्य जैसी मनोरंजक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण डॉ. तरुण कुमार महतो द्वारा आयोजित संवादात्मक विज्ञान सत्र रहा, जिसमें उन्होंने विज्ञान के रोचक प्रयोगों का प्रदर्शन किया । 

इस अवसर पर एनएसएस के लगभग 25 वॉलंटियर्स के साथ शालिनी ओझा, एनएसएस समन्वयक एवं अंग्रेज़ी विभाग की सहायक प्राध्यापक, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर तथा डॉ. तरुण कुमार महतो, गणित विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विवेक कुमार, प्रदीप रजक, शशांक शेखर, कुमार दिलीप, सुभाष अनुराग, अंकुर शाश्वत एवं विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लोकप्रिय

सरायकेला : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

जमशेदपुर/पोटका : भीषण गर्मी में जल संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन सख्त, खराब चापाकल व जलमीनार जल्द सुधारने की मांग

राजनगर : भीमखंदा बूढ़ा बाबा मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, महाभारत काल से जुड़ी हैं मान्यताएं

जमशेदपुर: सोनारी से 60 वर्षीय महिला लापता, परिवार परेशान

सरायकेला : राजनगर के बनकाटी में रोहिणी पर तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ , 1 जून 2026 को होगा समापन

Jamshedpur news: पोटका में लू का प्रकोप, हल्दीपोखर बाजार से लौटते समय युवक की मौत

जमशेदपुर: टिनप्लेट हॉस्पिटल के 51 कर्मियों को काम से हटाने का नोटिस, मजदूरों में आक्रोश

झारखंड आईटीआई में नामांकन प्रक्रिया शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

आदित्यपुर: 35 साल पुरानी दुकान बिना नोटिस तोड़ी, तोड़फोड़ के बाद भारी हंगामा