सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर/पोटका : भीषण गर्मी में जल संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन सख्त, खराब चापाकल व जलमीनार जल्द सुधारने की मांग

 

Amid the intense heat and water crisis, Champai Soren’s daughter Dukni Soren takes a strong stand, demands immediate repair of defunct hand pumps and water towers.

जमशेदपुर/पोटका में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने प्रशासन से खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पोटका विधानसभा क्षेत्र के कोवाली पंचायत अंतर्गत चाड़राडीह गांव में गर्मी के कारण पानी की समस्या गंभीर हो गई है। सूचना मिलते ही दुखनी सोरेन गांव पहुंचीं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

दुखनी सोरेन ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खराब पड़े चापाकल और जलमीनारों को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

बताया जा रहा है कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दुखनी सोरेन का दौरा लगातार जारी है और वह लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठा रही हैं।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की