सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला: प्राचीन जयदा शिव मंदिर में कल से तीन दिवसीय रुद्राभिषेक महायज्ञ, 26 मई को वार्षिक भंडारा

Seraikela: A three-day Rudrabhishek Mahayagya will begin tomorrow at the ancient Jayda Shiv Temple; the annual community feast (Bhandara) will be held on May 26.

सरायकेला :  श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा (मठी चार) शाखा जयदा मंदिर की ओर से जयदा शिव मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन महंत नागा सन्यासी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज सह जयदा बाबा उर्फ उड़िया बाबा की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

24-25 मई को रुद्राभिषेक महायज्ञ 

जायदा मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 मई 2026 रविवार एवं 25 मई 2026 सोमवार को सुबह 9 बजे से रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।

26 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा 

26 मई मंगलवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाएगा। भंडारा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। 

श्रद्धालुओं से अपील

महंत केशवानंद सरस्वती ने चांडिल, सरायकेला, जमशेदपुर सहित पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जयदा बाबा की कृपा से हर साल हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होते हैं। मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की