सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुद को कैदी बाताकर बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Seraikela Police take major action; a cunning criminal who posed as a prisoner and demanded extortion from a bank manager has been arrested.

सरायकेला : - कांड्रा शाखा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बंटी गुहा को मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त बातें प्रेस कांफ्रेस के संबोेधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को कांड्रा शाखा के बैंक मैनेजर को आरोपित ने मोबाइल से फोन किया और उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह रवि लोहार (गलत नाम) है और वह सरायकेला जेल में बन्द हैं। उसे जमानत हेतु वकील को देने के लिए 50,000 रुपये की जरूरत है। रंगदारी मांगने से भयभीत बैंक मैनेजर ने 24 मई को काण्ड्रा थाना रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।  काण्ड उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी  के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा सोमवार की सुबह  इस काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त परसुडीह गोलपहाड़ी निवासी बंटी गुहा को मानवीय एवं तकनीकी सहयोग से मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। बंटी गुहा वर्तमान में सियालदा पार्कस्ट्रीट, वर्धान बाजार, 1/18, थाना- भवानीपुर, जिला- पश्चिमी कोलकत्ता में रहकर यूएसएस नामक कम्पनी में कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद बंटी गुहा ने अपना अपराध स्वीकार किया गया। साथ ही उसके पास से एक मोबाईल बरामद किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बंटी गुहा के खिलाफ टेल्को थाना में दो, सिदगोड़ा थाना, सीतारामडेरा थाना व कदमा थाना में एक एक अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

छापामारी टीम में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पुलिस अवर निरीक्षक रामदयाल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रामाशीष शुक्ला शामिल थे।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की