सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला: उपसचिव की गाड़ी से ऑटो की भीषण टक्कर, गिद्दीबेड़ा टोलगेट के पास बड़ा हादसा

Seraikela: Auto rickshaw badly hit by Deputy Secretary’s vehicle, major accident near toll gate.

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब पांच बजे गिद्दीबेड़ा टोलगेट के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग के उपसचिव की सरकारी गाड़ी ने एक पैसेंजर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त


मिली जानकारी के अनुसार, उपसचिव की सरकारी सफारी गाड़ी (जेएच-05 बीसी-2441) ने ऑटो को इतनी तेज टक्कर मारी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सफारी वाहन का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।


स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों के चालकों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


पुलिस कार्रवाई का इंतजार, जांच जारी

फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की