सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : रजरप्पा छिलका पुल के किनारे वाले दुकानों को भी वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य हो

रामगढ़ : रजरप्पा छिलका पुल के किनारे वाले दुकानों को भी वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य हो

रामगढ़ : रजरप्पा के दुकानदारों ने रामगढ़ उपायुक्त महोदय के जनता दरबार में बिना नोटिस दिए छिलका फूल के किनारे दुकान तोड़े गए दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसका जनता दरबार प्राप्ति रसीद आवेदन संख्या CMP000416 है । तथा अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ को भी सूचनार्थ कर दी गई है। दुकानदारो ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यकरण कार्य के तहत दुकानदारों को दिए गए अतिक्रमण नोटिस पर भी कुछ दुकानदारों को बिना नोटिस के भी छिलका पुल के किनारे दुकान को भी हटाया गया है। दुकानदारों ने कहा कि कोर्ट के आदेशों का सम्मान है, लेकिन वर्षों से बसे दुकानदारों के लोग वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए । ताकि उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े । दुकानदारों ने कहा की 6 मई 2026 को हम सभी दुकानदारों एवं अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ के बीच एक बैठक किया गया। जिसमें हम सभी दुकानदार भाइयों ने यह बात रखा कि हम सभी का दुकान बिना नोटिस दिए तोड़ा गया है इस पर मौखिक रूप से अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ के द्वारा  बोला गया कि आप सभी दुकानदारों को चिन्हित करते हुए एक आवेदन जमा कर दे। इस मौखिक आदेश का पालन करते हुए हम सभी दुकानदार भाइयों के द्वारा आवेदन दिया गया । लेकिन उस पर कोई विचार न करने जैसा बात कही गई हमलोगों का दुकान रजरप्पा छिलका पुल के किनारे था प्रशासन के द्वारा तोड़ दिया गया है अभी हम लोग  जीवन यापन में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई । 



जनता दरबार में मुख्य रूप से जेएलकेएम प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, जेएलकेएम के सक्रिय सदस्य व दुकानदार भीम महतो, कुलदीप महतो, विशुन महतो, रोहित केवट, अरुण महतो, आकाश तुरी उपस्थित थे।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की