सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ सख्ती, देर रात व तड़के सुबह चलाए गए सघन अभियान में दो लौह अयस्क वाहन जब्त और 22,500 घनफीट अवैध बालू भंडारण पर कार्रवाई की गई

Under the Deputy Commissioner’s directive, the mining department intensified action against illegal mining, seizing two iron ore vehicles and cracking down on 22,500 cubic feet of illegally stored sand during late-night and early-morning raids.

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निदेशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.05.2026 की मध्यरात्रि में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शतपथी, खान निरीक्षक श्री समीर ओझा तथा चौका थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर-राँची राष्ट्रीय उच्च पथ (NH-33) पर औचक वाहन जाँच अभियान संचालित किया गया।

जाँच के दौरान लौह अयस्क लदे दो वाहन क्रमांक JH05DL1151 एवं NL01AF5867 द्वारा वैध परिवहन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु सुरक्षार्थ चौका थाना में सुपुर्द किया गया। मामले में खनन कार्यालय द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इसके उपरांत तड़के सुबह जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक एवं ईचागढ़ थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी तट स्थित सोड़ो जारगोडीह बालू घाट में अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान तत्काल अवैध उत्खनन की गतिविधि नहीं पाई गई, तथापि संबंधित मौजा के विभिन्न जीआर स्थलों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 22,500 घनफीट बालू खनिज को विधिवत जब्त कर सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। जब्त बालू खनिज की ई-नीलामी की कार्रवाई यथाशीघ्र की जाएगी।

उपायुक्त महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी स्तर पर अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की सघन जाँच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की