सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jamshedpur news : जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: Jugsalai Unique Collection firing case solved, two more accused arrested

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार के यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (पांडेय मुहल्ला, जुगसलाई) और सागर उपाध्याय (आदर्शनगर, मनीफीट, टेल्को) के रूप में हुई है।

मनीष सिंह गिरोह से जुड़े होने की कबूली बात

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया है और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सन्नी सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

रंगदारी और वर्चस्व को लेकर हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि 15 मई 2026 को पांच अज्ञात अपराधी मरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचकर यूनिक कलेक्शन दुकान पर फायरिंग की थी। घटना का उद्देश्य रंगदारी नहीं देने पर दबाव बनाना और इलाके में वर्चस्व कायम करना था। इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 39/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पहले भी कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, बानेश्वर नामता उर्फ मानस और अंकित खटिक उर्फ अंकित सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही घटना में प्रयुक्त मरून रंग की वैगनआर कार, चार देशी पिस्टल, खोखा, जिंदा गोलियां और अन्य सामान भी बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी और अनुसंधान कर रही है।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की