सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चक्रधरपुर में कराटे को नई पहचान, “व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन” का गठन

chakradharpur

 चक्रधरपुर के वरिष्ठ कराटेकार सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने करीब 20 वर्षों के अंतराल के बाद कराटे के क्षेत्र में पुनः सक्रिय होते हुए “व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन” का गठन किया है। इस संस्था के संस्थापक एवं मुख्य तकनीकी निर्देशक सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय हैं। वहीं वरिष्ठ प्रशिक्षक सेंसेई राहुल कुमार गांगुली और सेंसेई अफसर अली को सह-संस्थापक व मुख्य प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चांडिल से वरिष्ठ प्रशिक्षक सेंसेई अमूल्य प्रामाणिक तथा गोइलकेरा से प्रशिक्षक वीर सिंह सिरका को भी संस्था से जोड़ा गया है।

व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन, चक्रधरपुर को गुजरात के भावनगर स्थित शिहान प्रदीप पारिख की मान्यता प्राप्त संस्था “कराटे अकादमी ऑफ जापान गोजु-रियू कराटे डू ऑफ इंडिया” से आधिकारिक मान्यता मिल चुकी है। यह संस्था गोजु-रियू कराटे डू सेवाकाई एवं ऑल जापान कराटे डू फेडरेशन से संबद्ध है। इसके अंतरराष्ट्रीय प्रमुख ग्लान स्टीफन्सन क्युओशी (ब्लैक बेल्ट 7th डॉन) हैं, जबकि जापान के फुजीवारा हेंशी (ब्लैक बेल्ट 9th डॉन) इसके ग्रैंड मास्टर हैं। यह संगठन विश्व के करीब 37 देशों में सक्रिय है।

भारत में इस विधा के प्रमुख 7th डिग्री ब्लैक बेल्ट शिहान प्रदीप पारिख ने सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय के अनुभव और नियमों के अनुपालन के आधार पर उनकी संस्था को मान्यता प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि शिहान प्रदीप पारिख कराटे के साथ-साथ फिलीपींस की प्राचीन आत्मरक्षा कला “आर्निश” के भी प्रशिक्षक हैं, जिसमें प्रशिक्षण की शुरुआत हथियारों से होती है। जल्द ही उन्हें चक्रधरपुर आमंत्रित करने की तैयारी है, ताकि स्थानीय बच्चों को कराटे के साथ इस नई आत्मरक्षा कला का भी प्रशिक्षण मिल सके।


वर्तमान में चक्रधरपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तुलसी भवन एवं भारत भवन परिसर में बच्चों को शनिवार की शाम तथा रविवार को सुबह और शाम कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां बच्चों को कराटे के साथ योग, रोड फाइट की तकनीकें, शारीरिक फिटनेस तथा रविवार सुबह रोड रनिंग के माध्यम से फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जल्द ही कुसुकुंज स्थित श्री रामकृष्ण सेवा समिति में भी संस्था की नई शाखा शुरू की जाएगी।

संस्था का उद्देश्य केवल कराटे प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना, उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाना, भाषा शैली को सुदृढ़ करना और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है।

नई कराटे क्लास की शुरुआत के अवसर पर सेंसेई कमल पति अपने वरिष्ठ छात्रों के साथ उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के अध्यक्ष उमाशंकर गिरी, विद्यालय परिवार के सदस्य एवं रामकृष्ण सेवा समिति के सचिव श्री तापस कुमार विश्वास ने भी सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय और सेंसेई राहुल कुमार गांगुली को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रविवार को फाइनल टेस्ट, जिसमें सफल विद्यार्थियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की