सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव में निर्णायक बने गुरुचरण महतो

जमशेदपुर स्थित आदित्यपुर के श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में बुधवार को नौवां अंतरराष्ट्रीय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव आयोजित किया गया। हिंदी भाषा और साहित्य को समर्पित इस महोत्सव में झारखंड सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

hero

हिंदी साहित्य के नौ रसों की थीम पर आधारित इस आयोजन में प्रत्येक विश्वविद्यालय से दो-दो छात्रों ने सहभागिता की। इनमें एक छात्र ने सूत्रधार की भूमिका निभाई, जबकि दूसरे छात्र ने किसी एक रस से जुड़े प्रसिद्ध साहित्यकार के वेश में मंच पर प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हिंदी साहित्य की विविधता और गहराई से रूबरू कराया।


महोत्सव में गुरुचरण महतो बतौर निर्णायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में उनके योगदान की सराहना करते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुखदेव महतो और कुलपति शिवानंद सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद मंच से संबोधित करते हुए गुरुचरण महतो ने कहा कि हिंदी ही वह भाषा है जिसमें वैश्विक भाषा बनने का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि विचार व्यक्त करने की भाषा कोई भी हो सकती है, लेकिन दिलों को छूने की क्षमता केवल हिंदी में है।


17 से 19 तारीख तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का पहला दिन अत्यंत रोचक और मनोरंजक रहा। इस दौरान साहित्यिक कृति प्रतियोगिता के साथ-साथ हास्य कवि सम्मेलन, मुखड़े पे मुखड़ा, शब्द संग्राम और नुक्कड़ नाटक जैसे अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की