सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला: राजनगर के छोटा कुनाबेड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सांसद जोबा माझी ने बांटे पुरस्कार

Seraikela: A two-day football tournament was organized at Chhota Kunabeda in Rajnagar on the occasion of Kartik Purnima; MP Joba Majhi distributed the prizes.

राजनगर : छोटानागपुर किसान क्लब छोटा कुनाबेड़ा के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बिरला गोल्ड सलोई ओडिशा और मंगल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। जिसमें राहुल सरदार के शानदार दो गोल की बदौलत बिरला गोल्ड ओडिशा की टीम विजेता बनी। पूरे टूर्नामेंट में राहुल सरदार ने सर्वाधिक 7 गोल दागकर न केवल अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया बल्कि चैंपियन बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद के अलावा खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं उप विजेता टीम को नगद 40 हजार रुपये एवं खस्सी दिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सांसद जोबा माझी ने कहा छोटा कुनाबेड़ा का वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा खेल अब मात्र मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि इससे कैरियर भी संवारा जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहते हुए खेलने की नसीहत देते हुए कहा अनुशासन और धैर्य खेल और मानव जीवन दोनों में आवश्यक है। इस अवसर पर छोटा कुनाबेड़ा में सोहराई पर्व पर गोरु खूंटाउ का भी आयोजन हुआ। जिसमें सांसद जोबा माझी शामिल होकर पशुओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, समाजसेवी गोपाल महतो आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बुढ़ान बास्के, महेश बास्के, जमाल हांसदा, मड़ाय सोरेन, राजन हांसदा, राजेश मार्डी, कान्हू मुर्मू, मोकरो टुडू, धनीराम मार्डी आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की