सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर : श्री श्री रास पूजा कमेटी कृष्णापूर के द्वारा आयोजित कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आठ दिवसीय रास पूजा एवं मेला का आयोजन

Rajnagar: On the occasion of Kartik Purnima, the Shri Shri Ras Puja Committee, Krishnapur organized an eight-day-long Ras Puja and fair.

सरायकेला: राजनगर प्रखंड के ग्राम कृष्णापुर में श्री श्री रास पूजा कमेटी के द्वारा आयोजित कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आठ दिवसीय रास पूजा एवं मेला का आयोजन। मंदिर में विधि विधान के साथ राधा कृष्ण मूर्ति को स्थापित कर पुजारी ने मंत्र उच्चारण कर भक्तों ने परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की। पूजा करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर जीवन के रोग मुक्त एवं खुशहाली की कामना की।

समिति की अध्यक्ष रविन्द्र दास ने कहा कि रास पूजा कमेटी वर्ष 1943 को स्थापित किया गया। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा में रास पूजा परंपरागत तरीके से आयोजन किया जाता है। रास मेला झारखंड का एक प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला है। मेला देखने के लिए आसपास, दूरदराज एवं झारखंड के अलावे बंगाल, उड़ीसा, बिहार एवं अन्य जिलों से लाखों दर्शकगण बूगी बूगी डांस झूला, मौत का कुआ, बच्चों के झूले, नाव झूले, बिजली झूले, जादूगर, स्टूडियो, मीना बाजार, देखने के लिए पहुंचते हैं। बच्चों से लेकर बड़े उम्र के लोगों में झूला में बैठकर आनंद लेते हैं। 


साथ में घरेलू सामान, खिलौने, कपड़े, सजावटी वस्तुएं और स्थानीय हस्तशिल्प की दुकान लगी है, ग्रामीणों के प्रिया व्यंजन खाजा दुकान आकर्षण केंद्र लगा है। मेला आठ नवंबर से पन्द्रह नवंबर तक यानी आठ दिनों तक रहेगा।

मेला को सफल संचालन के लिए कमेटी के सभी सदस्यगण, ग्रामवासी एवं राजनगर प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था किया गया है। सुरक्षा के लिए पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की