पूर्वी सिंहभूम: घाटशिला उपचुनाव को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जादूगोड़ा और माटीगोडा के मुख्य बाजार क्षेत्रों में पदयात्रा एवं रोड शो के माध्यम से जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
रघुवर दास ने कहा कि घाटशिला की जनता अब बदलाव के मूड में है और इस बार जनता वोट की चोट से सरकार को चेतावनी देने का काम करेगी। उन्होंने हेमंत सरकार पर राज्य की खनिज संपदा लूटने और जनता को ठगने का गंभीर आरोप लगाया। रघुवर दास ने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रैली और जनसंपर्क के दौरान बाजार क्षेत्र में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक था।

