पूर्वी सिंहभूम: घाटशिला में प्रेम मार्डी ने पार्टी पदाधिकारियों संग की बैठक, जनसंपर्क अभियान को लेकर बनी रणनीति
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में आज प्रेम मार्डी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि हर प्रखंड, हर पंचायत और हर बूथ तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन की पकड़ आम जनता के बीच और मजबूत हो सके।
प्रेम मार्डी ने कहा कि घाटशिला की धरती अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता नई दिशा की अपेक्षा रखती है। उन्होंने पदाधिकारियों से एकजुट होकर जनहित में कार्य करने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
