सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोनाहातु : विशाल बाइक रैली के साथ सोनाहातु जाडेया मोड़ में शहीद निर्मल महतो प्रतिमा अनावरण

Jharkhand: Unveiling of Shaheed Nirmal Mahato's statue at Sonahatu Jadeya Mod with a grand bike rally.

सोनाहातु : झारखंड अलग आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो जी का 38 वीं शहादत दिवस आज पूरे प्रदेश में मनाया गया। 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा' के द्वारा विशाल बाइक रैली सह आदमकद प्रतिमा अनावरण किया गया। भीष्म बारिश के बाद भी लोगों के काफी भीड़ देखने को मिली। बरसात से भींगते हुए कार्यक्रम में लोग डटे रहे। सोनाहातु जाडे़या मोड़ में सांस्कृत गीत-संगीत के साथ विधिवत् तरीके से प्रतिमा का अनावरण डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो एवं भूमि दाता करम सिंह महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संगठन पदाधिकारीयों द्वारा विशाल बाइक रैली झारखंड मेला मैदान सोनाहातु से प्रारंभ कर पुराना ब्लॉक ऑफिस, थाना मैदान, जामुदाग मोड एवं तेलवारी मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल जाडेया मोड़ पहुंचे। बाइक रैली में वाहनों की भारी काफिला होने से ट्रैफिक स्थिति के नियंत्रण में पुलिस प्रशासन लगातार बने रहे।

प्रतिमा अनावरण के उपरांत श्रद्धांजलि संबोधन में टाईगर जयराम महतो ने कहा कि जिस तरह से देश की आजादी में भगत सिंह की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। ठीक उसी तरह से झारखंड अलग आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का शहादत अमिट है। निर्मल महतो जी के कथनानुसार आज सदन में सवाल पूछने पर सरकार को तकलीफे हो रही है। सरकार जवाब देने की जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं।



वही संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने संबोधन में कहा कि शहीदों की कभी मृत्यु नहीं होती है उनके सोच व विचार हमेशा लोगों के बीच में जीवित रहता है। शहीद निर्मल महतो जी के नक्शे कदम पर आज हम हर अन्याय व क्षेत्रीय अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत हैं।

बताते चलें कि आज के कार्यक्रम के दौरान फुलेश्वर बैठा, दमयंती मुंडा, मनोज यादव, गुना भगत, रमेश कु महतो , शिव नंदन मुंडा, राजेंद्र महतो, तपन महतो ,लीलावती महतो, सुधीर अकेला ,अनीता देवी, विनोद महतो, बिहारी महतो, विनोद स्वांसी, समुद्र पाहन, लीलावती देवी पंचम एक्का, आलोक उरांव, लीलावती देवी, जलेश्वर मार्शल, राजू महतो, चंदन रजक आदि कई वरीय पदाधिकारी व हजारों की भीड़ रही।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की