सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला: चांडिल की बेटी निशा गोप ने JPSC में पाई सफलता, बनीं ग्रामीण छात्राओं के लिए मिसाल

Seraikela: Chandil’s daughter Nisha Gop succeeds in JPSC, becomes an inspiration for rural girls

चांडिल : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के मुख्य परीक्षा परिणामों में चांडिल प्रखंड के छोटालाखा गांव की रहने वाली निशा गोप ने 186वीं रैंक हासिल की है। उनकी नियुक्ति प्रोबेशन सर्विस में हुई है। निशा ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है।

निशा गोप अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई चांडिल के हुमीद स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल (डीएमपीएस) से, बारहवीं टेल्को स्थित चिन्मया विद्यालय से और स्नातक की पढ़ाई रांची के जेवियर कॉलेज से पूरी की है। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली निशा का लक्ष्य शुरू से ही सिविल सेवा के माध्यम से देश और राज्य की सेवा करना रहा है।

उनके पिता नारायण गोप, स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल अंचल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां हिरणमयी गोप एक गृहणी हैं। निशा का पैतृक गांव सरायकेला जिले के ईचागढ़ प्रखंड के मैसाडा में स्थित है। लोकनृत्य में उनकी विशेष रुचि रही है। साथ ही, यह भी उल्लेखनीय है कि उनके पिता चांडिल डैम के विस्थापित हैं।

निशा की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और मित्रों में खुशी की लहर है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की