सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड : 23 जुलाई 2025 को झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल बरियातू कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन -- देवेंद्र महतो

Jharkhand: One-day sit-in protest in front of the Jharkhand State Pharmacy Council office in Bariatu on July 23, 2025 – Devendra Mahto.

झारखंड : जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो नेपाल हाउस में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के अपर सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि लंबे संघर्ष, त्याग, बलिदान और कुर्बानी के परिणामस्वरूप झारखंड अलग राज्य का गठन भगवान् बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर "अबुआ दिसुम अबुआ राज" स्थापित करने के उद्देश्य से हुआ है। झारखंड गठन हुए 25 साल बाद भी सपना अधूरा है। झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल के प्रभारी निबंधक -सह -सचिव श्री प्रशांत कुमार पांडे जी का कार्यकाल दिनांक 13/04/2025 को समाप्त हो गया है उसका छौ माह के लिए औपबंधिक नियुक्ति किया गया था जो तीन माह से गैर कानूनी तरीके से प्रभार पर बैठे हुए हैं। फरवरी 2022 से कोई स्थाई निबंधक -सह - सचिव की नियुक्ति नहीं हो पाई है । राज्य में फार्मासिस्टों के निबंधन, निबंधित फार्मासिस्टों के नवीकरण, कोर्स व परीक्षा संचालन आदि कार्यों को लेकर झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल गठित है। फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा 26 के तहत अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष है।काउंसिल के 15 सदस्यों में से चार पदेन सदस्यों को छोड़कर 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। बीते 11 जुलाई को काउंसिल के उपाध्यक्ष जादूनाथ मार्डी जी का निधन हो गया है। 5 मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष पूर्व जबकि 6 निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 माह पूर्व समाप्त हो चुका है। 15 में से 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से राज्य का फार्मासिस्ट काउंसिल चरमरा गया है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल के पांच नामित सदस्यों को सरकार के द्वारा मनोनीत किया जा रहा है। जिसमें कोई भी सदस्य सरकारी फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत नहीं हैं जो अनिवार्य आहर्ता के मानक को पूर्ण नहीं करता है । 

मौके पर उन्होंने मांग किया है कि मूल झारखंडी फार्मासिस्ट सरकारी पद में कार्यरत कर्मी को ही सदस्य और रजिस्ट्रार पद में नियुक्त किया जाय। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 23 जुलाई 2025 को झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल बरियातू कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM ) के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की