जमशेदपुर : तुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सफ़लतपूर्वक सम्पन्न, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के तुड़ी फुटबॉल ग्राउंड में TKFC तुड़ी द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया और उनके उत्साह को बढ़ाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
श्री संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि पोटका क्षेत्र के युवा फुटबॉल के प्रति विशेष समर्पण रखते हैं और अपने खेल कौशल से लोगों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं और धन्यवाद प्रेषित किया।

