सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डिलीवरी बॉय से अधिकारी बनने तक: राजेश रजक ने JPSC में रचा सफलता का इतिहास

From Delivery Boy to Officer: Rajesh Rajak Creates History with JPSC Success

रांची की सड़कों पर डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले राजेश रजक ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर एक मिसाल कायम की है। राजेश की यह उपलब्धि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की प्रेरणादायक कहानी है।

राजेश रजक झारखंड के हजारीबाग़ ज़िले के बरकट्ठा प्रखंड के निवासी हैं। उनका जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा रहा है। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और उनकी मां एक स्कूल में रसोइया का काम कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका एक भाई मुंबई में मज़दूरी करता है।

इन विषम परिस्थितियों में भी राजेश ने हार नहीं मानी। दिन में डिलीवरी बॉय का काम करते हुए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अंततः JPSC की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। राजेश की सफलता इस बात का उदाहरण है कि अगर सच्चे मन और लगन से प्रयास किया जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ढेरों बधाइयाँ, और उनके परिवार के संघर्ष को सलाम। राजेश ने यह साबित कर दिया कि सफलता किसी की जागीर नहीं होती — मेहनत करने वाला ही असली विजेता होता है।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की