सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रांची : रिम्स में कोरोना से 45 वर्षीय मरीज की मौत, 7 कोरोना मरीजों का इलाज जारी

Ranchi: 45-Year-Old Patient Dies of COVID at RIMS, Treatment of 7 Other Patients Underway

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में एक कोविड संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। यह 2025 में राज्य में कोविड संक्रमण से होने वाली पहली मौत है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान बोकारो निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि उसकी हालत गंभीर थी और रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में रिम्स में कुल 7 कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सभी मरीजों की हालत पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं, अस्पताल परिसर में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। साथ ही, किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करवाएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की