सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देवघर एम्स में अब 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सुविधा, उद्घाटन सांसद निशिकांत दुबे ने किया

"Deoghar AIIMS will now have 24-hour emergency services; the facility was inaugurated by MP Nishikant Dubey."

देवघर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवघर एम्स में आज से 24 घंटे इमरजेंसी सेवा की शुरुआत हो गई। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने 30 बेड वाले इमरजेंसी ब्लॉक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का विशेष आभार है। उन्होंने कहा कि देवघर एम्स में अब गंभीर मरीजों के लिए अत्याधुनिक जीवन रक्षक इक्विपमेंट उपलब्ध रहेंगे, जिससे समय पर इलाज संभव हो सकेगा।

नवनिर्मित इमरजेंसी सेवा में कुल 30 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें 20 बेड वेंटिलेटर युक्त हैं। इसके साथ ही सभी बेड पर ऑक्सीजन, हर्ट मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इससे गंभीर रूप से बीमार व घायल रोगियों की जान बचाने में सुविधा मिलेगी।

एम्स प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि इस इमरजेंसी सेवा की शुरुआत के साथ ही अब छाती में दर्द, पेट में तेज दर्द, खांसी और खून की उल्टी, गंभीर जलन, गहरे घाव, सांस लेने में कठिनाई, सांस फूलना, गंभीर सिरदर्द, तेज बुखार आदि मरीजों की तत्काल भर्ती और इलाज शुरू हो सकेगा।

इसके अलावा, अगले तीन महीनों में देवघर एम्स में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी शुरू की जाएगी। ट्रॉमा सेंटर में सड़क हादसे, सिर की गंभीर चोट, रीढ़ की हड्डी में चोट, छाती की चोट और अन्य गंभीर घायलों का उपचार किया जाएगा। वहीं, अगले छह महीनों के भीतर ब्रेन हेमरेज और हृदय गति रुकने वाले मरीजों के लिए विशेष उपचार एवं स्टेंट लगाने की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

देवघर एम्स के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि इमरजेंसी ब्लॉक का उद्घाटन आज संपन्न हुआ। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद निशिकांत दुबे ने हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की