सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड में 15 जून से मौसम में बदलाव, कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

Weather to Change in Jharkhand from June 15, Orange Alert for Heavy Rain in Several Districts

रांची: झारखंड में अब तक मानसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक नहीं दी है, लेकिन 15 जून से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बांग्लादेश और उत्तरी बंगाल की खाड़ी से दक्षिण ओडिशा तक समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक और चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय है। इन दोनों सिस्टम के असर से झारखंड में 15 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा।

20 जून तक राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, तेज हवा और अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र ने 17 और 18 जून को भारी बारिश की प्रबल संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • 15-16 जून को राज्य के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 जून को कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंकों और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
  • 16 जून को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 17 जून को दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
  • 18 जून को राज्य के मध्य एवं सटे जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 19-20 जून को भी कुछ जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 20 जून को उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की