सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अहमदाबाद : सपनों की उड़ान भरने निकली रिक्शा चालक की बेटी पायल, विमान हादसे ने छीन ली ज़िंदगी

Payal, the Rickshaw Driver’s Daughter Who Took Flight to Chase Her Dreams, Lost Her Life in Ahmedabad Plane Crash

एक गरीब पिता ने दिन-रात रिक्शा चलाकर अपनी बेटी के सपनों को उड़ान देने की कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली पायल खटीक, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए लंदन जा रही थी, अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठी।

घटना गुरुवार दोपहर की है, जब पायल अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुई थीं। उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद, एक मिनट से भी कम समय में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे ने पायल की जिंदगी ही नहीं, उसके परिवार के सपनों को भी हमेशा के लिए तोड़ दिया।

पायल खटीक के परिवार ने बड़े संघर्षों और कठिन हालात के बीच उसे पढ़ाया-लिखाया था। पिता ने रिक्शा चलाकर उसकी पढ़ाई के खर्च उठाए। बेटी की कामयाबी के लिए घरवालों ने दिन-रात मेहनत की थी। लंदन जाकर पढ़ाई और काम करने का सपना देख रही पायल के अचानक चले जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया है।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की