सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : जयराम महतो को लिखा पत्र, फिर किया आत्मदाह — डुमरी BDO पर लगाया गंभीर आरोप

Tiger jairam mahto dumri

 झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो ने डुमरी बीडीओ समेत तीन अन्य अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि डुमरी प्रखंड परिसर में बलथेरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो द्वारा आत्महत्या का प्रयास इसी प्रताड़ना के चलते किया गया है।

इस संवेदनशील मामले की यथोचित जांच करवाने हेतु विधायक जयराम महतो ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री वंदनीय दीपिका सिंह पांडे, राज्य के मुख्य सचिव और गिरिडीह के उपायुक्त को पत्रांक MLA/DUM/395/25, दिनांक 14.06.2025 के माध्यम से अवगत कराया है।

विधायक के अनुसार, आत्मदाह से पहले सुखलाल महतो ने खुद एक पत्र लिखा था, जिसे डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को संबोधित किया गया था। इस पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि बीडीओ डुमरी समेत तीन अन्य अधिकारियों द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना ही उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली प्रमुख वजह थी।

सुखलाल महतो एक वरिष्ठ कर्मचारी हैं, और उनका यह कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं मानवीय मूल्यों पर गहरी चोट करता है। आम जनता के लिए थाना, अंचल और प्रखंड का विशेष महत्व होता है, और जब ऐसे संस्थानों से ही कर्मचारी प्रताड़ित हों, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।

इस घटना ने डुमरी प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार की सच्चाई को उजागर कर दिया है। एक सरकारी कर्मचारी को इस हद तक मजबूर कर देना, कि वह जान देने को तैयार हो जाए — यह दिल को झकझोर देने वाली स्थिति है।

विधायक जयराम कुमार महतो ने संबंधित विभाग के मंत्री, राज्य के मुख्य सचिव और गिरिडीह उपायुक्त से इस पूरे मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन किया जाएगा।

यह जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी।

लोकप्रिय

सरायकेला : राजनगर के इंटरमीडिएट सेकंड टॉपर शिवली मंडल को किया गया सम्मानित

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के युवा अध्यक्ष कुश कुमार महतो का ऐतिहासिक दौरा

झूमर शिल्पी अंजली महतो : शिक्षा, संगीत यात्रा और लोकप्रियता की चमकती पहचान

ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा गांव में ऑनलाइन क्वीज और ड्राइंग कंपिटीशन कराया गया

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्लांट 13 से 15 जून तक रहेगा बंद, आदित्यपुर उद्योगों पर पड़ेगा सीधा असर

जमशेदपुर : हरिणा पर्व और मेला 15 जून से शुरू, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु

NEET UG Result 2025: क्या आप RIMS Ranchi में मेडिकल पढ़ाई करना चाहते हैं? जानिए सीट और फीस स्ट्रक्चर

रामगढ़ : भ्रष्टाचार, शोषण, जुल्म और अधिकार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी :- टाइगर जयराम महतो

मथुरा में आयोजित 'नारी तू नारायणी' कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बनकर सरायकेला के लेखक-पर्वतारोही गुरुचरण महतो हुए शामिल, मिला 'संस्कार निधि' की उपाधि