सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रांची : कोरोना की वापसी से झारखंड में बढ़ी चिंता, फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव संक्रमित

Ranchi: Rising concerns in Jharkhand due to the return of coronavirus; film producer Lal Vijay Shahdev tests positive.

रांची: झारखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस की वापसी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। झॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी साझा की है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

रविवार को अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लाल विजय शाहदेव ने बताया कि देश में अब तक 257 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और अब वे भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

मुंबई से रांची लौटते वक्त हुई तबीयत खराब

उन्होंने बताया कि 22 मई को मुंबई से रांची लौटते समय फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद जब उनकी कोरोना जांच कराई गई, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सदस्य भी हैं लाल विजय

बता दें कि लाल विजय शाहदेव झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य भी हैं। उन्हें कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करना था, लेकिन बीमारी के कारण वे यह ज़िम्मेदारी नहीं निभा सके।

फिलहाल रांची के अस्पताल में चल रहा इलाज

फिलहाल वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील

लाल विजय शाहदेव ने खासतौर पर उन सभी लोगों से अपील की है, जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए हैं और जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार या सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे जल्द से जल्द अपनी जांच कराएं।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की