झारखंड में जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के ताज़ा
अनुमान के मुताबिक, इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य समय से करीब पांच दिन पहले
देश में प्रवेश कर सकता है।
हर साल केरल में मॉनसून आमतौर पर 31 मई से 1 जून के बीच पहुंचता है। लेकिन इस बार इसके 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून को झारखंड तक पहुंचने में करीब 10 से 12 दिन का समय लगता है। ऐसे में अनुमान है कि जून के पहले सप्ताह में झारखंड में भी मॉनसून सक्रिय हो जाएगा।
इसके साथ ही मौसम विभाग के शुरुआती संकेत अच्छे हैं। इस बार झारखंड में सामान्य से अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
