जमशेदपुर : गत दिनों कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के दीवार और छत गिरने से कई लोग हताहत हो गए थे। यह घटना एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
आज जमशेदपुर के संसद सदस्य विद्युत वरण महतो ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जानकारी ली और घटना से प्रभावित लोगों के हालात पर चर्चा की।
विद्युत वरण महतो ने अस्पताल की हालत को सुधारने के लिए अधिकारियों से जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।


