सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

JFC Season End: जेएफसी का सफर खत्म, देशी-विदेशी खिलाड़ी लौटे अपने घर

"JFC Season End: JFC’s campaign concludes, domestic and foreign players return home."

 जमशेदपुर : भुवनेश्वर में शनिवार को कलिंगा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और एफसी गोवा के बीच खेला गया। इस फाइनल के साथ ही जेएफसी का 2024-25 सीजन समाप्त हो गया ह

फाइनल मुकाबले के बाद जमशेदपुर फुटबॉल क्लब में शामिल अधिकतर देशी और विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गये हैं। वहीं, जेएफसी के मुख्य कोच खालिद जमील, स्थानीय खिलाड़ी मोबश्शीर रहमान, कार्तिक चौधरी, पुइया और टीम के अन्य स्टाफ जमशेदपुर वापस लौट आये हैं।

गौरतलब है कि जेएफसी के मुख्य कोच खालिद जमील अगले सीजन भी टीम के साथ बने रहेंगे। खालिद जमील के नेतृत्व में जेएफसी ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। इसके साथ ही जमशेदपुर की टीम ने पहली बार सुपर कप के फाइनल में जगह बनायी।

अब नए सीजन की तैयारी के तहत जमशेदपुर फुटबॉल क्लब में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आगामी 2024-25 सीजन की शुरुआत से पहले टीम अपनी रणनीति और खिलाड़ियों के चयन में भी नए प्रयोग कर सकती है।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की