सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रांची में मूसलधार बारिश, झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना, वज्रपात का अलर्ट जारी

Heavy rainfall in Ranchi, possibility of rain in Jharkhand for the next six days, thunderstorm warning issued.

 रांची-झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दिनभर की तपिश से लोगों को राहत मिली। मंगलवार की सुबह से ही धूप काफी तेज थी, लेकिन शाम में मौसम ने करवट ली और गरज के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट:

झारखंड के खूंटी, लातेहार, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कुछ ही देर में मौसम बदल सकता है। अगले एक से तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश हो सकती है। हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अपील की है कि गरज और बारिश के दौरान भूलकर भी पेड़ के नीचे शरण नहीं लें। बिजली के खंभों से भी दूर ही रहें। इस दौरान काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

छह दिनों तक मौसम रहेगा कूल-कूल:

झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना है। 21 अप्रैल तक मौसम कूल-कूल रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 19 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है, और अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की