शिव पूजा कमिटी मुण्डाकाटी (भीमखांदा) की ओर से आगामी 17 मई 2025 (शनिवार) को भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में रात्रि 10:00 बजे से पारंपरिक छऊ नृत्य का शुभारंभ होगा।
इसके साथ ही दो दिवसीय मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता 17 मई एवं 18 मई 2025 को दोपहर 02:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें क्षेत्रीय एवं बाहर से आए कलाकार भाग लेंगे।
छऊ नृत्य के इस आयोजन में दो प्रसिद्ध दल अपनी प्रस्तुति देंगे जो कि निम्न हैं:-
1. भारतीय जनकल्याण छऊ नृत्य संप्रदाय — उस्ताद: स्व. राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गम्भु कर्मकार। संचालन: श्री संतोष कर्मकार एवं प्रबंधक: श्री संजय कुमार महतो। (ग्राम- छोटा हरिहरपुर, पोस्ट- कांड्रा, जिला- सरायकेला-खरसावां, झारखंड)
2. अदाबाना तरुण संघ छऊ नृत्य संप्रदाय — उस्ताद: पद्मश्री श्री नेपाल महतो। (ग्राम- अदाबाना, पोस्ट- रायगढ़, जिला- पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)
इस मेले के मुख्य अतिथि होंगे श्री रामसिंह हेम्ब्रम (मुखिया, बाना पंचायत)। मेला उद्घाटनकर्ता होंगे श्री शिवराम महतो (ग्राम प्रधान, मुण्डाकाटी)। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज महतो (पं.स.स) एवं सम्मानीय अतिथि श्रीमती शुकुन्तला महतो (वार्ड सदस्य) उपस्थिति रहेगी।
शिव पूजा कमिटी ने सभी ग्रामवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुजनों से इस सांस्कृतिक आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

