सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jharkhand Weather Alert: आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert: Storm, Thunderstorm, and Lightning Warning

 झारखंड के मौसम में आज बुधवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आंधी, गरज और वज्रपात की आशंका जताई है। राज्य के 12 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तीन अप्रैल को बारिश, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात हो सकता है। वहीं, तीन अप्रैल को दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात की संभावना बनी रहेगी, जिसके चलते मौसम विभाग ने फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चार अप्रैल को भी अलर्ट जारी, तेज हवाएं और बारिश संभव

चार अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

बोकारो रहा सबसे गर्म जिला

झारखंड में गर्मी भी लगातार बढ़ रही है। एक अप्रैल को बोकारो जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की