सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड को मिल सकती है गर्मी से राहत, गरजते बादल और वज्रपात की संभावना के बीच मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट

Jharkhand may get relief from the heat as the weather department issues alerts amid chances of thunderstorms and lightning.

रांची: झारखंड में गर्मी का कहर तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। चतरा और गढ़वा जिलों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि इस बीच मौसम को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इसका असर 8 अप्रैल से दिखना शुरू हो जाएगा। इस दिन पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में मेघ गर्जन, तेज़ हवाओं और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम केंद्र की ओर से संबंधित क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

9 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर झारखंड के बाकी 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 10 से 12 अप्रैल के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में वज्रपात की आशंका जताई गई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव

इन दिनों में अधिकतम तापमान में 1.5 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है, जिससे झारखंडवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बादल गरजने और आंधी-तूफान के समय पेड़ के नीचे शरण न लें, बिजली के खंभों से दूर रहें और किसानों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान खेतों में न जाएं।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की