सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड में 26 अप्रैल से बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Chances of rain in Jharkhand from April 26, Meteorological Department issues forecast.

झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 26 अप्रैल से राज्य में गर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह सिलसिला 26, 27 और 28 अप्रैल तक जारी रह सकता है। बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी और लू भरी हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

26 अप्रैल को कोल्हान में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल को दक्षिणी झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में बारिश होने की संभावना है। इस दिन सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

गर्मी से राहत की उम्मीद

इस बारिश से राज्यवासियों को चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना होने की संभावना है।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की