सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jamshedpur Recruitment: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जमशेदपुर में होगी स्वास्थ्य विभाग में बहाली, इन पदों के लिए करें आवेदन

Jamshedpur Recruitment: Recruitment in the Health Department under the National Health Mission in Jamshedpur, Apply for These Positions

 जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग में संविदा आधारित बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर लिया गया है। यह बहाली एएनएम-आरसीएच, स्टाफ नर्स-आरसीएच, जीएनएम, सीएसी क्लिनिक, फार्मासिस्ट आरबीएसके, सोशल वर्कर आरबीएसके और आप्थोलमिक असिस्टेंट पदों पर की जा रही है।

दस्तावेज सत्यापन के बाद सही पाए गए अभ्यर्थियों को 14 अप्रैल 2025 को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में पूर्वाह्न 10:30 बजे से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, नयूट्रिशनल काउंसिलर एमटीसी के लिए संशोधित मेधा सूची और रोस्टर के अनुसार चयनित एवं प्रतीक्षा सूची को 3 अप्रैल 2025 को जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को उनके मूल दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को नियत तिथि और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की