मौसम विभाग द्वारा पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश की संभावना जताई गई थी, जो सोमवार शाम सच साबित हुई। शाम 5:15 बजे से दोनों जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बारिश से पहले चलीं तेज हवाएं
बारिश शुरू होने से पहले तेज गर्जना और हवाएं चलीं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया। बीच-बीच में बादलों की तेज गड़गड़ाहट भी सुनाई दी, जिससे माहौल और रोमांचक हो गया।
गर्मी के बाद पहली बारिश, लोगों ने उठाया आनंद
गर्मी के मौसम की शुरुआत के बाद सोमवार को पहली बार बारिश हुई, जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। मौसम विभाग ने पहले ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई। पहली बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं लोगों को भी राहत और खुशी का अहसास हुआ।
