चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच शुरू होने वाला है। 22 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होगा। सभी टीमें अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स और टीमों को स्टेडियम में लाइव देखने के लिए उत्साहित हैं।
शुरू हुई टिकट बुकिंग, जानें कहां से खरीद सकते हैं टिकट
आईपीएल के सभी मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। क्रिकेट प्रेमी BookMyShow, Paytm Insider और Ticket Genie जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, Paytm Insider पर कुछ चुनिंदा टीमों के ही टिकट उपलब्ध होंगे, जबकि Ticket Genie पर केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैचों के टिकट मिलेंगे। सभी मैचों के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट IPLT20.com से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं।
टिकट की कीमत कितनी होगी?
टिकट की कीमत स्टेडियम, सीटिंग कैटेगरी और मैच की लोकप्रियता पर निर्भर करेगी। सामान्य सीटों की कीमत 800 रुपये से 1,500 रुपये तक हो सकती है। प्रीमियम सीटें 2,000 रुपये से 5,000 रुपये तक मिलेंगी, जबकि वीआईपी/एक्जीक्यूटिव बॉक्स की कीमत 6,000 रुपये से 20,000 रुपये तक जा सकती है।
स्टेडियम के अनुसार टिकट के दाम
- 23 मार्च: हैदराबाद, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम – 2,750 से 30,000 रुपये
- 24 मार्च: विशाखापट्टनम, एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम – 2,200 से 5,000 रुपये
- 25 मार्च: गुजरात, नरेंद्र मोदी स्टेडियम – 499 से 20,000 रुपये
- 27 मार्च: हैदराबाद, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम – 2,250 से 20,000 रुपये
- 5 और 15 अप्रैल: मोहाली, महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम – 1,750 से 12,500 रुपये
कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग?
- 1. IPLT20.com, BookMyShow, TicketGenie या Paytm Insider की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 2. पसंदीदा मैच का चयन करें।
- 3. सीटिंग कैटेगरी (जनरल, मिड-रेंज, प्रीमियम, वीआईपी) चुनें।
- 4. पेमेंट ऑप्शन (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट) से भुगतान करें।
- 5. पेमेंट के बाद ईमेल या SMS के जरिए टिकट कंफर्मेशन मिलेगा।
ध्यान रखें ये बातें
आईपीएल के बड़े मैचों की टिकटें जल्दी बिक जाती हैं, इसलिए समय पर बुकिंग करना फायदेमंद होगा। साथ ही, सस्ते टिकट के लालच में किसी फर्जी वेबसाइट से टिकट न खरीदें। हमेशा आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें।
