सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IPL 2025 का 7वां मैच आज, SRH के बल्लेबाजों को रोकना LSG के लिए रहेगा सबसे बड़ा चैलेंज - Match Preview

IPL 2025's 7th match today, stopping SRH's batsmen will be the biggest challenge for LSG - Match Preview

 आज, गुरुवार 27 मार्च को आईपीएल के 18वें सीजन का 7वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था, जबकि लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

SRH की बैटिंग फॉर्म में और LSG की कमजोर गेंदबाजी

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि SRH इस मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर बना सकती है, क्योंकि लखनऊ की गेंदबाजी इस सीजन कमजोर नजर आ रही है। लखनऊ के गेंदबाज पिछले मैच में 209 का बचाव करने में भी असफल रहे थे। दूसरी ओर, SRH की बल्लेबाजी इस सीजन बेहद आक्रामक दिख रही है और उन्होंने अपने पहले ही मैच में 286/6 का स्कोर बनाकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी SRH के प्रमुख बल्लेबाज हैं।

हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। पहले मैच में यहां 40 ओवर में 500 से ज्यादा रन बने थे। पिछले सीजन में खेले गए सात मैचों की 12 पारियों में, 200 या उससे अधिक के सात स्कोर बने थे। यही वजह है कि इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। मौसम की बात करें तो दिन गर्म रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हेड टू हेड: LSG का पलड़ा भारी

SRH और LSG के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें SRH को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि LSG ने 3 बार बाजी मारी है।

SRH बनाम LSG: कब और कहां देखें मैच

SRH और LSG के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओ हॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) पर लाइव देखा जा सकेगा।

SRH vs LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, अवेश खान।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की