सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर: सरस्वती यंग स्पोर्टिंग क्लब विक्रमपुर द्वारा तीन दिवसीय सरस्वती पूजा एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन


राजनगर प्रखंड के ग्राम विक्रमपुर में सरस्वती यंग स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा तीन दिवसीय सरस्वती पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के उपरांत आज गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया, जिससे यह आयोजन पूर्ण हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरडीहा पंचायत के निमाई सोरेन थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में उच्च विद्यालय हामन्दा के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो और ग्राम प्रधान विक्रमपुर राम प्रसाद महतो मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निमाई सोरेन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ हमारी परंपरा, खेलकूद और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी आवश्यक है।

बालिका वर्ग के विजेता

  • चेयर रेस: प्रथम – सुष्मिता महतो, द्वितीय – सुमित्रा महतो
  • मैजिक बॉल: प्रथम – निशा मुखी, द्वितीय – सरस्वती सोय
  • सामान्य ज्ञान: प्रथम – सुष्मिता महतो, द्वितीय – बेबी महतो
  • बल कलेक्शन रेस: प्रथम – बेबी महतो, द्वितीय – अंजू हो
  • फैंसी ड्रेस: प्रथम – निशा दास, द्वितीय – निकिता कैर्वत, तृतीय – रितिका तांती
  • गणित रेस: प्रथम – स्वीटी मिश्रा, द्वितीय – सुमित्रा महतो
  • बोतल में पानी भरना रेस: प्रथम – सरस्वती सोय, द्वितीय – राशी कैर्वत
  • नंबर मैचिंग रेस: प्रथम – अंकित कैर्वत, द्वितीय – सुमित्रा महतो
  • केला रेस: प्रथम – राशि कैर्वत, द्वितीय – अंकिता कैर्वत

बालक वर्ग के विजेता

  1. मेंढक रेस: प्रथम – आदित्य कैर्वत, द्वितीय – पंकज कैर्वत
  2. चेयर रेस: प्रथम – विशाल कैर्वत, द्वितीय – अंशु गोराई
  3. बोतल रेस: प्रथम – आकाश कैर्वत, द्वितीय – आदित्य कैर्वत
  4. सामान्य ज्ञान: प्रथम – जयराम महतो, द्वितीय – मानिक महतो
  5. मैजिक बॉल: प्रथम – राहुल महतो, द्वितीय – पंकज कैर्वत
  6. गणित रेस: प्रथम – जयराम महतो, द्वितीय – कृष्णा महतो

डांस प्रतियोगिता

  1. प्रथम स्थान – स्वीटी मिश्रा
  2. द्वितीय स्थान – रिया पति
  3. तृतीय स्थान – निकिता तांती
  4. चतुर्थ स्थान – निशा मुखी

20 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

अतिथिगण एवं समिति के सदस्यगण ने मिलकर सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

आयोजन समिति

इस सफल आयोजन के लिए सरस्वती यंग स्पोर्टिंग क्लब की समिति के अध्यक्ष गणेश चंद्र महतो, सचिव कृष्ण चंद्र महतो और कोषाध्यक्ष मिथुन पूर्ति के साथ अन्य सदस्यों – विधान सोय, किसान पूर्ति, बसंत पूर्ति, विशाल हेंब्रम, सुरेश सोय, पीतम पूर्ति, सोमनाथ पति, दीपक मंडल, लखन सोय, विरसिंग पुर्ति, पुटरू सोय, मंगल सोय, जितेन दास एवं क्लब के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की