आजकल टैबलेट का ट्रेंड फिर से जोर पकड़ रहा है। साल 2024 में 14 करोड़ से ज्यादा टैबलेट बिके हैं, जो 2020 के बाद पहली बार इतनी बड़ी बढ़ोतरी है। कैनालिस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में दुनिया भर में 147.6 मिलियन (14.7 करोड़) टैबलेट बेचे गए, जो पिछले साल की तुलना में 9.2% अधिक है।
इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण कॉर्पोरेट ग्राहकों द्वारा अपग्रेड की बढ़ती मांग को बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि 2024 में किन ब्रांड्स ने सबसे ज्यादा टैबलेट बेचे और कौन बना मार्केट लीडर।
2024 में सबसे ज्यादा टैबलेट बेचने वाले 5 बड़े ब्रांड्स
1. Apple - 38.6% बाजार हिस्सेदारी
Apple ने एक बार फिर ग्लोबल टैबलेट मार्केट में अपना दबदबा साबित किया है। 2024 में 57 मिलियन iPads की बिक्री के साथ Apple ने 38.6% मार्केट शेयर हासिल किया। Apple की इस सफलता का मुख्य कारण AI इंटीग्रेशन और नए मॉडल्स रहे, जैसे M4 चिप वाला iPad Pro और A17 Pro चिप वाला नया iPad Mini।
2. Samsung - 18.8% बाजार हिस्सेदारी
Samsung ने 27.7 मिलियन (2.77 करोड़) टैबलेट की शिपिंग कर दूसरा स्थान हासिल किया। कंपनी की मजबूत टेक्नोलॉजी और विविध प्रोडक्ट लाइनअप ने इसे इस पोजीशन पर बनाए रखा।
3. Huawei - 7.3% बाजार हिस्सेदारी
Huawei ने 10.7 मिलियन (1.07 करोड़) टैबलेट बेचे और तीसरे स्थान पर रहा। Huawei की मजबूत पकड़ चीन और अन्य एशियाई बाजारों में बनी हुई है।
4. Lenovo - 7.1% बाजार हिस्सेदारी
Lenovo ने 10.4 मिलियन (1.04 करोड़) टैबलेट की शिपिंग की और चौथे स्थान पर रहा। इसकी बिक्री में बढ़ोतरी का मुख्य कारण किफायती और हाई-परफॉर्मेंस टैबलेट्स रहे।
5. Xiaomi - 6.2% बाजार हिस्सेदारी
Xiaomi ने शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई और 6.2% बाजार हिस्सेदारी के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा टैबलेट निर्माता बन गया। Xiaomi की किफायती और फीचर-रिच टैबलेट्स ने इसे इस स्थान तक पहुंचाया।
