सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

iPhone SE 4 और iPad 11: अप्रैल 2025 में लॉन्च की उम्मीद।

I phone

पिछले साल से iPhone SE 4 को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही थीं कि यह मॉडल 2025 के मार्च-अप्रैल के आस-पास पेश किया जा सकता है। अब ब्लूमबर्ग के जाने-माने टिप्स्टर मार्क गुरमन ने खुलासा किया है कि iPhone SE 4 और iPad 11, iOS 18.3 और iPadOS 18.3 के साथ अप्रैल में रिलीज किए जाएंगे। इन डिवाइसों को iOS 18.4 की रिलीज से पहले रिवील किया जाएगा।

iPhone SE 4, iPad 11: कीमत

iPhone SE 4 की शुरुआती कीमत $500 (लगभग 42,956 रुपये) हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसका 64GB मॉडल लॉन्च नहीं किया जाएगा और इसे 128GB मॉडल से शुरू किया जाएगा। वहीं, iPad 11 के 64GB मॉडल की कीमत $349 (लगभग 29,983 रुपये) से शुरू होने की संभावना है।

iPhone SE 4: स्पेसिफिकेशन्स

iPhone SE 4 में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 14 के समान होगी। इसमें लेटेस्ट A18 चिप दी जाएगी, जिसमें Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट भी शामिल होगा। खास बात यह है कि यह पहली बार Apple के खुद के मॉडेम के साथ आएगा।

फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, लेकिन इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल नहीं होगा। इसमें 3nm चिप का उपयोग किया जाएगा, जो इसे अधिक पावर-एफिशियंट बनाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें 25W मैगसेफ चार्जिंग होगी या नहीं।

iPad 11: स्पेसिफिकेशन्स

iPad 11 में 10.9 इंच की डिस्प्ले और iPad Air जैसा डिजाइन मिलने की संभावना है। इसके अलावा, नए कलर्स, A18 चिप के साथ Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट और कस्टम 5G मॉडेम भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

Apple के इन प्रोडक्ट्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, और इनकी लॉन्चिंग से जुड़े आधिकारिक ऐलान का सभी को इंतजार है।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की