सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर : XLRI में छाए सोनू निगम, उनके एक झलक देखने को दर्शक बेताब

Jamshedpur

एक्सएलआरआइ के फुटबॉल मैदान पर रविवार की शाम करीब 8 हजार युवाओं की भीड़ जमा थी। बड़े से स्टेज पर मद्धिम रोशनी के बीच सुरों के जादूगर सोनू निगम ने जोरदार एंट्री की। उनकी एंट्री पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसके बाद सोनू निगम ने एक के बाद एक हिट गीतों से ऐसा समां बांधा कि करीब दो घंटे तक हर कोई झूमता रहा। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे आज भी युवाओं के दिलों की धड़कन हैं।

1979 से हो रहा है मैक्सी फेयर का आयोजन

मैक्सी फेयर एक्सएलआरआइ की ओर से शुरू किया गया एक रिसर्च मेला है, जिसमें खेल-खेल में लोगों के कंज्यूमर बिहेवियर पर रिसर्च की जाती है। इसकी शुरुआत 1979 में हुई थी। यह एक्सलर्स के लिए एक प्रोजेक्ट है, जिसमें छात्रों को आयोजन से जुड़े सभी पहलुओं की जिम्मेदारी दी जाती है। फंड जुटाने, प्रमोशन, ब्रांडिंग, क्राउड और एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजमेंट से लेकर बड़े स्टार की हॉस्पिटैलिटी तक सबकुछ छात्र संभालते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोजेक्ट में अंक दिए जाते हैं।

संगीत, प्रतियोगिताओं और पुरस्कारों का रंगारंग आयोजन

18 जनवरी को निखिल डिसूजा और 19 जनवरी को सोनू निगम ने मैक्सी फेयर के दौरान अपने सुरों का जादू बिखेरा। इस फेयर में बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, बड़ों के लिए जमशेदपुर फेवरेट फैमिली, मिस एंड मिस्टर जमशेदपुर और मास्टरशेफ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को ब्यूटी हैम्पर्स, वाशिंग मशीन, टेलीविजन समेत करीब पांच लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए गए।

शहर के लोगों के कंज्यूमर बिहेवियर पर रिसर्च

इस बार मैक्सी फेयर में छह अलग-अलग कंपनियों की समस्याओं पर रिसर्च की गई। यह रिसर्च जमशेदपुर के लोगों के उत्पादों के उपभोग व्यवहार पर आधारित थी। खास बात यह थी कि यह रिसर्च खेल-खेल में की गई, जिससे लोगों को इसका पता भी नहीं चला। इस रिसर्च के नतीजों को संबंधित कंपनियों को सौंपा जाएगा, ताकि वे अपने उत्पाद के डिजाइन और एडवरटाइजिंग में बदलाव कर सकें।

भीड़ और ट्रैफिक ने पुलिस को किया परेशान

रविवार शाम छह बजे से पहले ही एक्सएलआरआइ के गेट पर युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। अचानक हजारों की संख्या में भीड़ जमा होने से पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, थोड़ी देर बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। आयोजन स्थल पर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तीन गेट से एंट्री की व्यवस्था की गई थी। बाहरी लोगों की एंट्री जुबिली पार्क गेट से, स्टाफ और छात्रों की मरीन ड्राइव गेट से और प्रशासनिक अधिकारियों की एंट्री को-ऑपरेटिव कॉलेज गेट से करवाई गई।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की