राजनगर प्रखंड के चाड़री गांव का प्रसिद्ध टुसू हर वर्ष की तरह इस बार भी तैयार हो चुका है। टुसू पर्व के प्रति यहां के लोगों का उत्साह काफी जोर शोर है।
सहरी महतो का नेतृत्व
गौरतलब है कि चाड़री गांव के टुसू का नेतृत्व सहरी महतो के द्वारा किया जाता है। उनके नेतृत्व में वर्ष 2007 से लगातार टुसू का आयोजन हो रहा है। सहरी महतो और उनकी टीम ने विभिन्न टुसू मेलों में भाग लेकर कई पुरस्कार भी हासिल किए हैं।
पुरस्कार जीतने की तैयारी
इस वर्ष भी चाड़री गांव का टुसू कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न टुसू मेलों में शिरकत करने और पुरस्कार जीतने को तैयार है।
युवाओं में उमंग और जोश
चाड़री गांव के टुसू कमिटी के युवाओं में जबरदस्त जोश और उमंग देखने को मिल रही है। यह जोश इस बात का प्रमाण है कि झारखंड की टुसू संस्कृति को जीवित रखने और बढ़ावा देने में चाड़री गांव के लोग महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कमल टेंट एंड डेकोरेशन की झलक
साथ ही साथ कमल टेंट एंड डेकोरेशन का नजारा देखने को मिलेगा। उनके लाइट तथा डेकोरेशन बोर्ड का सजावट टुसू प्रेमियों का काफी मन मोह लेगा।
