सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड में ठंड का असर कम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Jharkhand

 झारखंड में ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी से तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा। राज्य के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार से तापमान बढ़ सकता है।

चतरा में सबसे ठंडा दिन, सरायकेला में सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे निम्नतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 30-31 जनवरी तक कुछ जगहों पर आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन इसका मौसम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। आंशिक रूप से छाए बादलों के छटने के बाद अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल

राज्य के उत्तरी हिस्सों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा होने की संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहा, जिससे ठंड का प्रभाव कम होता जा रहा है।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की