बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में झारखंडवासी एकता मंच की ओर से 21 जनवरी को विशाल टुसू मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लोग भाग लेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को सोनारी स्थित निर्मल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो और संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो ने दी।
सरकार से छुट्टी की मांग
प्रेसवार्ता में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पर्व को ध्यान में रखते हुए कम से कम तीन दिनों की छुट्टी देने पर विचार किया जाना चाहिए।
प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार
मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने बताया कि इस वर्ष मेले में 200 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। मेले में टुसू प्रतिमा और चौड़ल लेकर आने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।
टुसू प्रतिमा पुरस्कार:
प्रथम - ₹31,000
द्वितीय - ₹25,000
तृतीय - ₹20,000
चतुर्थ - ₹15,000
पंचम - ₹11,000
छठा - ₹7,000
सातवां - ₹5,000
चौड़ल पुरस्कार:
प्रथम - ₹25,000
द्वितीय - ₹20,000
तृतीय - ₹15,000
चतुर्थ - ₹5,000
बुढ़ी गाड़ी नाच पुरस्कार:
प्रथम - ₹15,000
द्वितीय - ₹11,000
तृतीय - ₹7,000
चतुर्थ - ₹5,000
मेले की शुरुआत
झारखंडवासी एकता मंच के अनुसार, इस मेले की शुरुआत वर्ष 2006 में पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो ने की थी। तब से यह आयोजन हर साल बड़े स्तर पर होता आ रहा है।
