खूंटी से आठ बार लोकसभा सदस्य और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे भाजपा नेता पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मंगलवार को उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग में डॉ. विजय मिश्रा की टीम उनके इलाज में लगी हुई है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उपचार के बाद उनमें तेजी से सुधार हो रहा है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि कड़िया मुंडा के शरीर में सोडियम और पोटैशियम का स्तर कम हो जाने के कारण उन्हें असहजता महसूस हो रही थी। वर्तमान में वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और अस्पताल में ही रहेंगे।
