सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चाईबासा : सदर अस्पताल चाईबासा में ईलाजरत मरीजों को ठंड में भी नसीब नहीं है कंबल।

Chaibasa

 


प्रत्येक ईलाजरत मरीजों को कंबल प्रदान किया जाए : त्रिशानु राय

चाईबासा : सदर अस्पताल , चाईबासा में ईलाजरत मरीजों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल नहीं मिलन रहा है। मरीज को ठंक से बचने के लिए खुद अपने निजी खर्च पर कंबल खरीद कर लाना पड़ रहा है। जबकि सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कहा जा रहा है कि सभी ईलाजरत मरीजों को कम्बल दिया जा रहा है जोकि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए है । मंगलवार को सदर अस्पताल का पुरुष और महिला वार्ड में ईलाजरत मरीजों से पूछा गया तो सभी ने बताया कि अस्पताल के द्वारा इस बढ़ती ठंड में भी कम्बल नहीं दिया गया है ,अपने आप को ठंड से बचाने के लिए बाजार से कंबल खरीद कर लाना पड़ा है। खुंटपानी के स्थानीय निवासी घुनरी नागुरी ने बताया कि वह शनिवार से भर्ती है , उसे कंबल नहीं दिया गया है ।

Chaibasa


इसी तरह से कुमारडुंगी के स्थानीय निवासी गीता कुमारी ने बताया कि तीन चार दिनों से भर्ती है , काफी ठंड है लेकिन सदर अस्पताल से कंबल नहीं मिला है ,बाजार से खरीद कर लाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है, यहां ठंड काफी लगती है पहले से बीमार तो हूं और कंबल नहीं रहने से ठंड लगने का संभावना बनी रहती है ,इसलिए निजी खर्च पर कंबल खरीद कर लाया हूँ । वहीं मामलें पर जनहित में संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय ने सदर अस्पताल , चाईबासा के प्रबंधक आशीष कुमार से कंबल के उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मामलें पर यथोचित पहल करने को कहा है , उन्होंने कहा कि पूरे प०सिंहभूम जिला में सदर अस्पताल , चाईबासा संजीवनी है यहाँ काफी दूर-दूर से लोग अपनी चिकित्सा करवाने के लिए आते है। राज्य सरकार हर एक समस्या के समाधान और हक - हुकूक की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। सदर अस्पताल प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल , चाईबासा के सभी वार्डों में कंबल उपलब्ध है , सभी ईलाजरत मरीजों को कंबल प्रदान किया जाएगा ।

लोकप्रिय

राजनगर से 55 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल देवघर के लिए रवाना

सरायकेला: श्रावण के पहले सोमवार पर कपाली में भक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनगर : कुडमी भवन राजनगर में देश करम एकता संघ के द्वारा आज बैठक में दिनांक 27-09 -2026 ( रविवार ) को देश करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया

Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

सरायकेला-खरसावां में एंटी क्राइम अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना पड़ेगा भारी

जमशेदपुर : दिसंबर 2025 में हुई जीत महतो की मौत की निष्पक्ष पुनः जांच हो, नए एसएसपी से न्याय की उम्मीद – हरमोहन महतो

PG Admission 2026: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने खोला नामांकन पोर्टल, 20 जुलाई अंतिम तिथि

सरायकेला : राजनगर में पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई सघन जांच

सरायकेला : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सरायकेला, मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए महाप्रभु; रथयात्रा में शामिल हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ा गांव में चड़क पूजा में शामिल हुए तरुण महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की