पुष्पा-2
अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" ने पहले तीन दिनों के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म के निर्माता माइथरी मूवी मेकर्स के नवीन येरनेनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिल्म की 'सक्सेस मीट' को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि बुकमायशो पर एक लाख टिकट बुक होने के साथ फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 2021 की तेलुगु ब्लाकबस्टर "पुष्पाः द राइज" की अगली कड़ी है, जो चार दिसंबर को देश भर के सिनेमाघरों और विदेशी बाजारों में रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा कि आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। हमें बहुत गर्व है कि पुष्पा-2 सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्म है। इस पर हम बहुत खुश हैं।
