‘पुष्पा 2’ ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज होने में अभी सिर्फ 1 दिन बचे हैं और इसने प्री टिकट सेल में ही होश उड़ा देने वाला कलेक्शन कर लिया है। अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज होने में 1 दिन बचे हैं। फिलहाल, ये फिल्म एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रखी है। फिल्म का क्रेज इस कदर दर्शको के सिर चढ़कर बोल रहा है कि इसके पहले दिन की टिकट बुक करने के लिए खूब होड़ मची हुई है। इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के 48 घंटों के भीतर ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है। वहीं सोमवार रात तक पुष्पा 2 ने बिना ब्लॉक सीटों के देश भर में 37.17 करोड़ का कलेक्शन कर चुका था।
बुक माई शो पर बिक गए अब तक 10 लाख टिकट
बुक माई शो के मुताबिक पहले वीकेंड के लिए फिल्म के 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बेचे हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई हैं।
'पुष्पा 2' का 3D वर्जन नहीं हो रहा रिलीज
फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने तय किया है कि वो इसका 3D वर्जन इस हफ्ते रिलीज नहीं करेंगे। यानी, कि 5 दिसंबर को 'पुष्पा 2' 3D में रिलीज नहीं हो रही है। सिर्फ इसका 2D वर्जन ही रिलीज होगा।
रिपोर्ट में किया जा रहा दावा
4 दिसंबर को रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। इन प्रीमियर शोज के लिए सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स दोनों में फिल्म के टिकट का दाम 944 रुपये GST समेत रखे गए हैं।
