सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो आगामी विधानसभा सत्र में विस्थापितों की आवाज मजबूती के साथ रखेंगे : रवि कुमार महतो

Ramgarh: Tiger Jayram Mahato will strongly raise the voice of the displaced people in the upcoming assembly session, says Ravi Kumar Mahto.

 झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन महामंत्री, कोर कमेटी सदस्य, बीकेएमएस के केंद्रीय पदाधिकारी एवं मांडू विधानसभा के लोकप्रिय जननेता रवि कुमार महतो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिनांक 20 जुलाई 2025, रविवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डूमरी के माननीय विधायक टाइगर जयराम महतो का मांडू विधानसभा अंतर्गत केदला बस्ती में आगमन होगा।

इस अवसर पर विधायक टाइगर जयराम महतो रैयत विस्थापित महासभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, केदला उत्खनन परियोजना क्षेत्र में ग्रामीणों, रैयतों और विस्थापितों की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं से रूबरू होंगे।

रवि महतो ने कहा कि हमारी पार्टी दबे, कुचले, शोषित, पीड़ित, वंचित, गरीब तथा सिस्टम के सताए हुए लोगों की आवाज है। झारखंड बने 25 साल हो गए, लेकिन विस्थापित आज भी पुनर्वास, नियोजन, मुआवजा और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। विस्थापन का दर्द वही समझ सकता है जिसने इसे झेला हो।

उन्होंने कहा कि कोई जबरन किसी को घर से उजाड़ दे और फिर अपने ही हक़ के लिए संवैधानिक अधिकारों के लिए सालों भटकना पड़े — यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने भी इस दर्द को करीब से देखा और महसूस किया है।

रवि महतो ने बताया कि टाइगर जयराम महतो ने आगामी विधानसभा सत्र में विस्थापितों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को दमदार तरीके से उठाने का संकल्प लिया है। इस रैयत विस्थापित महासभा में पार्टी के केंद्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, रैयत, विस्थापित, प्रभावित परिवार एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता शामिल होगी।

लोकप्रिय

रांची : देवेन्द्र महतो हल चलाकर BIT संस्थान द्वारा अवैध रूप से 281 एकड़ कब्जा जमीन को मुक्त कराया

सरायकेला : राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम पियालडीह भरतपुर के रोहित महतो बड़ा कुनाबेड़ा से लापता

रामगढ़ : महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन (रामगढ़) में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में टाइगर जयराम महतो ने भाग लेकर Artificial intelligence (AI) टॉपिक पर छात्रों को संबोधित किया

सरायकेला : राजनगर देसुवा आदिवासी कुड़मि समाज द्वारा " गाछ रोपा होमदुमी -5" के तहत राजनगर प्रखंड अंतर्गत सांजाड़ गांव में जाहिरा थान में कार्यक्रम

सरायकेला : राजनगर के इंटरमीडिएट सेकंड टॉपर शिवली मंडल को किया गया सम्मानित

रांची : मॉबलिंचिंग की घटनाओं पर सख्त कानून हेतु जेएलकेएम अल्पसंख्यक मोर्चा महामहिम राज्यपाल महोदय से भेंट की

रांची : इंटर का रिजल्ट भी जल्द, मैट्रिक का परिणाम 27 मई को घोषित होगा

सरायकेला : चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, सात गेट खुले — पूर्वी सिंहभूम और मेदिनीपुर के लिए खतरे की घंटी

डुमरी : नावाडीह डूमरी में पुरस्कार /प्रोत्साहन प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जी